फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बीईओ व प्रधानाध्यापिका बनीं छात्राएं, संभाली जिम्मेदारी

Tue, 23 Sep 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्राओं को दिया गया प्रभार। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
बिस्कोहर। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए मिशन शक्ति फेस 5 के तहत बिस्कोहर कस्बा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय की छात्राओं को एक दिन का प्रभार दिया गया।
विज्ञापन

इसमें कक्षा 8 की छात्रा अनामिकाकश्यप को प्रधानाध्यापिका, प्रीति प्रजापति को कक्षा 6, सोनिया गुप्ता को कक्षा सात और सीमा को कक्षा आठ की अध्यापिका की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक उमाकांत गुप्ता की ओर से दी गई।
प्रभार मिलने के बाद अनामिका ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्हें नियमित रूप से और समय से विद्यालय पहुंचने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को खुद स्वच्छ रहकर विद्यालय को भी स्वच्छ बनाने के लिए कहा। विद्यालय की सहायक अध्यापिका अंजलि गुप्ता ने मिशन शक्ति के बारे में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

एक दिन की बीईओ बनी शिवांगी: बांसी। मिशन शक्ति अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय बाजारडीह की कक्षा आठ की होनहार छात्रा शिवांगी मौर्या को एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया।
यह जानकारी देते हुए बीईओ धर्मेंद्र कुमार पाल ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत यह पहल की गई है। इसका उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं और पहलों को एक साथ लाकर महिलाओं के जीवन-चक्र के सभी चरणों में उन्हें सहायता प्रदान करना है। उसे खंड शिक्षा अधिकारी की कार्य प्रणाली के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें