फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कुश्ती प्रतियोगिता में बालिकाओं ने भी दिखाया दमखम

Sat, 23 Aug 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जवाहर लाल स्मारक  इंटर कॉलेज नौगढ़ आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में शमिल लोग। 
विज्ञापन
-शहर के पुरानी नौगढ़ के जवाहर लाल स्मारक इंटर कॉलेज में आयोजित हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय कुश्ती (फ्री स्टाइल) प्रतियोगिता शुक्रवार को जवाहर लाल स्मारक इंटर कॉलेज नौगढ़ में आयोजित की गई। इयमें 27 प्रतिभागियों में 19 बालक और आठ बालिका ने प्रतिभाग किया।
19 आयु वर्ग बालक के 57 किलो में शिवपति इंटर कॉलेज के अभय ने प्रथम स्थान, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसौनी के नदीम अहमद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 61 किलो में जवाहर इंटर कॉलेज नौगढ़ के मो. इसराइल ने प्रथम स्थान, जोहर इंटर कॉलेज नौगढ़ के मो. सुल्तान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

17 आयु वर्ग बालक के 45 किलोग्राम में जवाहर इंटर कॉलेज नौगढ़ के प्रभु नाथ ने प्रथम स्थान, जवाहर इंटर कालेज के शिवा यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 55 किलोग्राम में शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ के आकाश ने प्रथम स्थान, जवाहर इंटर कॉलेज नौगढ़ के रमेश यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 17 आयु वर्ग बालिका में 55 किलोग्राम में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में संध्या ने प्रथम स्थान, जवाहर इंटर कॉलेज नौगढ़ की दिव्या को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

14 आयु वर्ग बालक वर्ग में 41 किलोग्राम में कंपोजिट विद्यालय सेखुई के विशाल ने पहला, कंपोजिट विद्यालय मुबारकपुर के दुर्विजय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के 36 किलोग्राम में जवाहर इंटर कॉलेज नौगढ़ की अनु ने प्रथम स्थान, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कढमूरवा की संजना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 42 किलोग्राम में हिना ने प्रथम स्थान, अंकिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 46 किलोग्राम में आशा ने प्रथम स्थान व ममता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्याम बिहारी जायसवाल ने किया। प्रधानाचार्य आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया। विजेता खिलाड़ी संतकबीरनगर में मंडल स्तर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
इस दौरान चंद्रभान पहलवान, सुनील कुमार, श्वेता, रिजवान, अदालत, समर बहादुर, महेंद्र, उपेंद्र उपाध्याय, सीमा द्विवेदी, रत्नेश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें