फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छात्राओं ने देखा पुलिस के काम करने का तरीका

Sun, 28 Sep 2025 04:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। मिशन शक्ति 5 कार्यक्रम के तहत शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिस्कोहर, कंपोजिट विद्यालय कोहड़ौरा व बड़हरा विशुनपुर की छात्राओं ने त्रिलोकपुर थाने में पहुंचकर पुलिस के कार्य करने के तरीके को नजदीक से देखा। छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों के साथ ही डायल-112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 45 छात्राएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे त्रिलोकपुर थाने पर पहुंचीं छात्राओं को थानाध्यक्ष रामदेव ने पुलिस के कार्य की जानकारी दी। छात्राओं को हेल्पडेस्क पर ले जाकर बताया गया कि प्रत्येक पीड़ित को यहां आकर अपनी बात बताना पड़ती है। उसके बाद दूसरे पक्ष को बुलाकर उनके मध्य समझौते की कोशिश की जाती है। आपसी सुलह नहीं होने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाती है। इसके बाद छात्राओं ने सीसीटीएनएस कक्ष ले जाया गया। बताया कि यहीं पर रिपोर्ट दर्ज की जाती है। उसके बाद दरोगा विवेचना करते हैं। छात्राओं ने मालखाना, बाल मित्र कक्ष और थाना प्रभारी का कक्ष भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें