फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बहला-फुसलाकर किशोरी को भगाने का आरोप

Fri, 23 Jan 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की मां ने पड़ोसी पर रिश्तेदार के साथ उसे भगाने में मदद करने का आरोप लगाया और पथरा थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता के मां ने आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी ने अपने रिश्तेदार को बुलाकर दो दिन अपने घर में रखा। 15 जनवरी की रात उसकी लड़की को उसके साथ कहीं भगा दिया। अगले दिन सुबह होने पर जब किशोरी घर पर नहीं मिली तो उसने नात-रिश्तेदार के घर काफी खोजबीन की, पर उसका कहीं पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार को किशोरी की मां ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें