फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जमीन विवाद के मामले मौके पर जाकर निस्तारित कराएं

Sat, 27 Dec 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में शनिवार को थाना मोहाना में संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने समस्त राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया कि जमीन विवाद, वरासत, बंटवारा आदि के जो प्रकरण हैं, उनका मौके पर जाकर सही ढंग से निस्तारण कराएं। किसी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल को निर्देश दिया कि मौके पर जाकर नाली और चकमार्ग का विवाद, जमीन बंटवारा, अवैध कब्जा, पट्टा प्रकरणों को शिकायतकर्ता की उपस्थिति में निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल के साथ मौके पर जाएं। अधिकतम मामलों का निस्तारण कराएं।
जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में आए सभी शिकायतकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आपस में मिलकर रहे। किसी प्रकार की लड़ाई-झगड़ा न करें, जो भी मामले आए हैं उसका निस्तारण मौके पर जाकर राजस्व के अधिकारी, कर्मचारी कराएगे। इस दौरान उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, थानाध्यक्ष मोहाना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें