खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ड्रग्स के साथ अब्दुल कासिम को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी नेपाल का ही रहने वाला है। पुलिस टीम उससे पूछताछ करने में जुटी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम भारत से नेपाल की ओर आ रही एक बाइक की संयुक्त टीम ने रोककर तलाशी ली। इस दौरान बाइक पर सवार कपिलवस्तु के मायादेवी ग्रामीण नगरपालिका बुलकडिहवा वार्ड नंबर नंबर चार निवासी अब्दुल कासिम के पास से भूरे रंग का तरल पदार्थ बरामद किया गया, जो ड्रग्स का मिक्सचर बताया जा रहा है।