फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जीबीसीए ब्लू ने रेड को 162 रन से दी शिकस्त

Wed, 31 Dec 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को जीबीसीए रेड और ब्लू के बीच एक दिवसीय मैच खेला गया। इसमें जीबीसीए ब्लू ने रेड को 162 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए सुमित ने 28 रन की पारी खेलकर तीन विकेट भी चटकाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते जीबीसीए ब्लू ने निर्धारित 30 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 241 रन बनाए। इसमें चक्रवीर ने 55 रन, शिवम ने 42 और सुमित ने 28 रन की पारी खेली। जीबीसीए रेड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आयुष के ने दो विकेट, सन्नी, अनुराग, दिव्यांश ने एक-एक विकेट झटके।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जीबीसीए रेड की टीम निर्धारित 30 ओवर में 13.8 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 79 रन बनाएं। इससे जीबीसीए ब्लू ने इस मुकाबले को 162 रन से जीत लिया। ्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें