फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धनराशि बढ़ी, अब जल्द पूरा होगा भनवापुर अस्पताल का निर्माण

Wed, 31 Dec 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भनवापुर क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अधूरे पड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य अब जल्द पूरा होगा। निर्माण में आई बजट की कमी को दूर करते हुए राज्यसभा सांसद बृजलाल ने एक बार फिर सहयोग का हाथ बढ़ाया है। अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध होने के बाद अस्पताल का काम दोबारा रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भनवापुर के नए भवन के निर्माण के लिए राज्यसभा सांसद बृजलाल द्वारा 69 .44 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई गई थी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद लागत में पौने सात लाख रुपये (लगभग सात लाख) की कमी सामने आई, जिसके कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो गया था। अब सांसद द्वारा अतिरिक्त बजट दिए जाने से अटका हुआ कार्य जल्द पूरा किए जाने की उम्मीद है।
जर्जर भवन से मिलेगी मुक्ति
आधुनिक सुविधाओं का रास्ता साफ पुराना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच चुका था। छत, दीवारें और बुनियादी ढांचा मरीजों व कर्मचारियों के लिए खतरा बन चुके थे। नए भवन के निर्माण से न केवल इलाज की व्यवस्था बेहतर होगी बल्कि क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। इससे दो लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अस्तित्व में आने से करीब दो लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। अभी तक लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए दूर के सामुदायिक और जिला अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। अस्पताल के शुरू होने से गर्भवतियों, बच्चों, बुजुर्गों और आपातकालीन मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि अस्पताल का कार्य पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें