सिद्धार्थनगर। नववर्ष के अवसर पर मिलावटी खाद्य और पेय पदार्थ की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए बुधवार को शहर में खाद्य विभाग ने सघन अभियान चलाया। इस दौरान 55 रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा सिद्धार्थ चौराहा, नौगढ़, उसका रोड, तेतरी बाजार, हाइडिल तिराहा, साड़ी तिराहा स्थित रूट पर 55 रेस्टोरेंट का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने के लिए जागरूक किया गया।