फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ब्राउन शुगर के साथ चार गिरफ्तार

Mon, 22 Sep 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गोपनीय सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर हुई कार्रवाई में पुलिस ने नशीला पदार्थ, स्कूटर और अन्य सामान भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय कपिलवस्तु के प्रवक्ता रिपेंद्र बहादुर सिंह के अनुसार 18 सितंबर को ढोडेकोल बाणगंगा नगर पालिका नंबर आठ की शकुंतला मनंधर उर्फ सीता और कोइली बाणगंगा नगर पालिका नंबर के 34 वर्षीय बहादुर पुन उर्फ संतोष को पकड़ा। तलाशी के दौरान सोना रखने के लिए बने एक छोटे प्लास्टिक बैग में छिपाकर रखी 230 मिलीग्राम ब्राउन शुगर जैसी वस्तु और एक स्कूटी बरामद हुई। दोनों को जिला पुलिस कार्यालय ने 20 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।
वहीं, 20 सितंबर को कपिलवस्तु नगर पालिका नंबर 11 के अदौराकोट क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने प्रभाकर धोबी (अदौरा निवासी) और सागर पासी (बरहवा निवासी) को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके बैग से ब्राउन शुगर जैसी वस्तु बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें