फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्वच्छता पखवारे के तहत मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती

Wed, 24 Dec 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सेवा पखवारा तहत भाजपा के पदाधिकारियों ने बुधवार को माधव पार्क में पहुंचकर माधव बाबू की प्रतिमा और परिसर की सफाई की।
विज्ञापन

भाजपा नेता पूर्व प्राचार्य प्रो. केपी त्रिपाठी ने कहा कि भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत महापुरुषों के प्रतिमा की सफाई की जा रही है।
इसके बाद माधव बाबू पार्क में नगर मंडल अध्यक्ष कुबेर बारी की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने पूरे परिसर में झाड़ू लगाया गया और कूड़े का निस्तारण किया। इस अवसर पर मनोज यादव, अनुपमा सिंह, बजरंगी वर्मा, जीवन अग्रहरि, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें