फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पूर्व सांसद ने स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
बांसी कस्बे में आयोजित उपहार वितरण समारोह को संबोधित करते पुर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/बांसी। कस्बे के माघ मेला मैदान में स्थित नगर पालिका के एक मैरिज हाल में दीपावली पर स्वच्छता कर्मियों को कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने सम्मान व उपहार भेंट किए। वह जिला मुख्यालय पर एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करने आए थे। उनका जगह- जगह स्वागत किया गया। युवाओं ने उनके साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन

दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सफाई कर्मियों को दीपावली पर उपहार प्रदान करते हुए समाज में स्वच्छता एवं सेवा के प्रति उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी समाज के असली रक्षक हैं, जो दिन-रात शहरों और गांवों को स्वच्छ रखने में अपनी भूमिका निभाते हैं।
दीपावली जैसे पर्व पर उनका सम्मान समाज को प्रेरणा देता है। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद पांडेय, रामसनेही निषाद ,रामकिंकर मिश्र, शिवेंद्र द्विवेदी, बजरंगी वर्मा, घनश्याम जायसवाल, अनुपमा सिंह दुबे, गुड़िया पांडेय, प्रतिमा वर्मा, मनीषा निषाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें