फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल के पीएम की भारत यात्रा से पहले काठमांडो पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री

Wed, 04 Nov 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दो दिवसीय दौरे में नेपाल के विदेश सचिव समेत शीर्ष अधिकारियों से करेंगे मुलाकात
विज्ञापन

- द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग पर होगी चर्चा
सिद्धार्थनगर। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री बुधवार को दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर नेपाल की राजधानी काठमांडो पहुंचे। उनका यह दौरा नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की प्रस्तावित भारत यात्रा की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की भारत यात्रा नवंबर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है। दोनों देशों की सरकारें इस यात्रा की तैयारियों में जुटी हैं। नेपाल का विदेश मंत्रालय भी यात्रा की औपचारिक तिथि घोषित करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, काठमांडो प्रवास के दौरान भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिश्री नेपाल के विदेश सचिव अमृत कुमार राय के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वह नेपाल के विभिन्न उच्चस्तरीय अधिकारियों से भी शिष्टाचार मुलाकात करेंगे।
बैठकों में भारत-नेपाल संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा के साथ दोनों देशों के आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और बेहतर बनाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की प्रस्तावित भारत यात्रा से पहले मिश्री का यह दौरा दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय संवाद और समन्वय के लिहाज से अहम माना जा रहा है। निर्धारित बैठकों के बाद मिश्री बृहस्पतिवार को नई दिल्ली लौट जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें