फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुबह-शाम ठंड के साथ कोहरा, दिन में तेज धूप बढ़ा रही गर्मी

विज्ञापन
शहर में सुबह कोहरे के दौरान आवागमन करते वाहन।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मौसम के मिजाज में लगातार उठा-पटक का सिलसिला जारी है। इसका असर तापमान भी लगातार देखने को मिल रहा है। सुबह शाम अब लोगों को ठंड सताने लगी है। इसके साथ ही कोहरे में भी इजाफा हो रहा है। वहीं दिन में निकल रही धूप लोगों को गर्मी का भी अहसास रहता है। लगातार मौसम में ठंड बढ़ती जा रही है। तड़के लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा। दिन बढ़ने के साथ तेज धूप से लोगों ने गर्मी महसूस की, लेकिन शाम ढलते ही मौसम सामान्य हो रहा है। न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम 33 डिग्री रहा। बुधवार को सुबह के समय लोगों को काफी ठंड लगी। हालांकि सात बजे से सूर्य देव के दर्शन लोगों को हो गए थे।
धीरे-धीरे मौसम में गर्माहट भी आ गई। शाम तक मौसम पूरी तरह से साफ रहा। सूरज निकलने के साथ ही मौसम साफ हो गया। दिन बढ़ने के साथ ही धूप का असर तेज हो गया। इससे लोगों को गर्मी महसूस हुई और तपिश का भी सामना करना पड़ा। तेज धूप में निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर के समय लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। शाम ढलते ही फिर मौसम बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में काफी परिर्वतन होगा। धीरे-धीरे अब सुबह शाम व दोपहर को भी ठंड होनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें