फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बढ़ेगा कोहरा... तापमान घटने से बढ़ेगी ठंड

Sat, 13 Dec 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के शोहरतगढ़ मार्ग पर सुबह घने कोहर सुबह घने कोहरे के बाइक का इंडिकेटर जलाकर आवागमन करते चाल
विज्ञापन
- 23 डिग्री अधिकतम और 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव का दौर जारी है। बढ़ती ठंड से लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में कोहरा और भी घना होगा। वहीं, तापमान घटने से लोगों को गलन का भी सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में धूप खिलने के बाद भी लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। बढ़ती ठंड से लोग पूरी तरह से गर्म कपड़े से लैस नजर आए। शाम होते ही कस्बे में सन्नाटा छा गया। लोग घर से निकले पर भी परहेज कर रहे थे जबकि मौसम विभाग के अनुसार तराई में घने कोहरे के अलर्ट के साथ 2-4 डिग्री तापमान भी घटने की संभावना जताई गई है। इस दौरान उत्तरी-पश्चिमी पछुआ हवाओं के प्रभाव से ठंड बढ़ जाएगी। तराई इलाकों में पड़ रहे घने कोहरे तथा अन्य भागों में सुबह (भोर) के समय धुंध के साथ हल्का कोहरा बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ठंडक बरकरार रहेगी। तापमान घटने के साथ कोहरा और भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें