- पथरा थाना क्षेत्र के डड़वा भैया गांव का है मामला, पुलिस ने लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पथरा। थाना क्षेत्र के डड़वा भैया गांव निवासी प्रेम सागर उर्फ बुधम (22) का शव शुक्रवार सुबह गांव के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने लाश का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।
परिजनों के अनुसार वह सांय को खाना खाकर घर पर सोया था। सुबह गांव के लोगों ने आकर सूचना दी। डड़वा भैया गांव निवासी प्रेम सागर उर्फ बुधम (22) पुत्र राम बचन का शव गांव के बाग में फंदे से लटकता मिला। अभी हाल ही में रामबचन की शादी तय हुई थी जो साल मई 2026 में होनी थी। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।