फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भूगोल में अच्छा अंक लाने के लिए मानचित्र पर रखें ध्यान

Tue, 20 Jan 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भूगोल रुचिकर विषय है। यह बेहतर डिवीजन हासिल करने में भी सहायक साबित हो रहा सकता है। शुरुआती तौर पर यह विषय ठीक से पढ़ लिया जाए तो प्रतियोगी परीक्षाओं में भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इस विषय की समझ विकसित होने पर पृथ्वी के भौतिक और सांस्कृतिक लक्षण पता चलते हैं। यह देश-विदेश के स्थानों व अन्य संदर्भों की जानकारी देने में भी सहायक है। सिर्फ रटे नहीं, विषय को ठीक से समझने की कोशिश करें, मानचित्र पर विशेष ध्यान देने से अधिक नंबर मिल सकते हैं।
जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई के भूगोल के प्रवक्ता सतीश कुमार सिंह ने बताया कि नोट्स बनाकर नियमित अध्ययन करने से अच्छे अंक मिलेंगे। विश्व और भारत का मानचित्र बनाने का भी अभ्यास करें। इससे कई तरह के प्रश्नों के उत्तर देने में मदद मिलेगी। चित्र आधारित प्रश्नों का जवाब सावधानी से दिया जाए। कोई भी चित्र बनाएं तो वह स्पष्ट और स्वच्छ होना चाहिए। प्रत्येक चित्र में नामांकन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें