- सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने जारी किए अस्थायी लाइसेंस, दुकानदारों को बालू, पानी और अग्निशमन उपकरण रखने के निर्देश
विज्ञापन
बांसी। धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर माघ मेला मैदान में पटाखों की दुकानें सजने लगी हैं। बृहस्पतिवार को अस्थायी लाइसेंस प्राप्त दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें सजाने में जुटे रहे।
आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के निर्देश पर पिछले एक दशक से पटाखों की दुकानें माघ मेला मैदान में लगाई जा रही हैं। दुकान लगाने के लिए पुलिस और अग्निशमन विभाग की ओर से निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य किया गया है। इसके तहत एसडीएम कार्यालय से अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रशासन ने दुकानदारों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी दुकानों पर बालू, पानी और अग्निशमन उपकरण अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए हैं।