फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ऑटो पार्ट्स की दुकान में शाॅर्ट सर्किट लगी आग

Mon, 16 Nov 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उसका थाना क्षेत्र के धोबहा चौराहे पर स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में रविवार रात शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। आग लगने से पूरे चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकानदार ने करीब 10 लाख रुपये के सामान के नुकसान का दावा किया है। बांसी कोतवाली क्षेत्र के सिसहनिया गांव निवासी अश्वनी उपाध्याय इस दुकान के मालिक हैं। वह ककरही गायघाट मार्ग के धोबहा चौराहा पर यह ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाते थे। दुकान पर ऑटो पार्ट्स बेचने के साथ ही दो मिस्त्री बाइक की सर्विस भी करते थे। बताया जा रहा है कि देर रात एक मिस्त्री दुकान के अंदर सो रहा था। इसी बीच अचानक शॉर्ट-सर्किट के कारण दुकान में आग लग गई। आग लगते ही मिस्त्री और दुकानदार ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। उन्होंने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकानदार अश्वनी उपाध्याय ने बताया कि यह दुकान उनकी और दो मिस्त्रियों की रोजी-रोटी का एकमात्र साधन थी।
मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना उसका बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्रीय लेखपाल अमित पांडेय ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और रिपोर्ट भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें