फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन लाख का सामान जला

Thu, 05 Nov 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के गांधीनगर मोहल्ले में सिद्धार्थ चौक के पास बुधवार रात करीब 12 बजे कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से दुकान में रखे करीब तीन लाख रुपये के कपड़े जलकर राख हो गए। वहीं, टीवी और एसी भी क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दिल्ली के हौजखास थाना क्षेत्र के चौड़ी बाजार निवासी रितेश जायसवाल गांधीनगर मोहल्ले में एक भवन के भूतल पर कपड़े की दुकान चलाते हैं। वह अपने माता-पिता के साथ दुकान के पास ही किराये के मकान में रहते हैं। मंगलवार को दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। बुधवार रात दुकान से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर सूचना दी।
इसके बाद रितेश ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग बुझाई। रितेश के अनुसार, आग से दुकान में रखे करीब तीन लाख रुपये के कपड़े जल गए। साथ ही टीवी और एसी भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें