फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अभद्र टिप्पणी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 05 Nov 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- तहरीर पर इटवा पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

इटवा। मुख्यमंत्री की मां के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के आरोप में इटवा पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पूर्व में हिंदू युवा वाहिनी के महामंत्री रहे संजय मिश्रा ने बृहस्पतिवार को इटवा थाने में तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी को लेकर एमके अंसारी ने सोशल मीडिया पर सरकार के प्रति आक्रोश जताते हुए एक पोस्ट की थी। इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए इटवा थाना क्षेत्र के भोपलापुर निवासी विवेक गुप्ता ने एमके अंसारी के समर्थन में टिप्पणी की। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की मां के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर देने के दौरान आचार्य अवधेश कुमार पाठक, वेदप्रकाश एडवोकेट, बब्बू चौहान, अक्षय कुमार पांडेय, दुर्गा प्रजापति, संतोष चौधरी, सुरेश यादव, अमित सिंह और रवि प्रजापति मौजूद रहे।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे ने बताया कि विवेक गुप्ता के खिलाफ तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें