फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हादसे में दो की मौत के मामले में प्राथमिकी

Mon, 14 Sep 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के पटना मोड़ के पास रविवार देर रात गैस एजेंसी के चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। मौत के बाद थाने पर गैस एजेंसी का वाहन लाने को लेकर मृतकों के परिजन अड़ गए थे। प्रभारी सीओ और एसओ के आश्वासन के बाद उन्होंने तहरीर दी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कठेला समय माता थाना क्षेत्र के देबियापुर निवासी शिवकुमार उर्फ नंदू (32) पुत्र सत्तन और गुरु प्रसाद श्रीवास्तव (70) पुत्र कोदई लाल गणेश चतुर्थी के मौके पर गांव में प्रतिमा स्थापित करने के लिए गणेश प्रतिमा लेने गए थे। रविवार देर रात प्रतिमा लेकर दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। पटना मोड़ के पास पहुंचते ही कठेला स्थित एक गैस एजेंसी के तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर गए। शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल गुरु प्रसाद को ग्रामीणों ने इलाज के लिए सीएचसी इटवा पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलने पर दोनों के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। शाम करीब पांच बजे शव गांव पहुंचने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। दोनों मृतकों के घर की महिलाएं, रिश्तेदार और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, गुरु प्रसाद के चार पुत्र हैं, जबकि शिवकुमार के तीन पुत्र हैं। कठेला समय माता थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर सपना गैस एजेंसी के वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें