फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डायट प्राचार्य पर 20 लाख लेने के आरोप में प्राथमिकी

Mon, 14 Sep 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सिद्धार्थनगर के प्राचार्य पर आजमगढ़ के एक व्यक्ति ने नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस मामले में सदर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। यह कार्रवाई आजमगढ़ में डीआईओएस पद पर तैनाती के दौरान रुपये लेने के आरोप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी हरिलाल यादव ने सिद्धार्थनगर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बांसी के डायट प्राचार्य आजमगढ़ में डीआईओएस के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में डायट सिद्धार्थनगर के प्राचार्य हैं।
आजमगढ़ में ही उनसे नियुक्ति के संबंध में बातचीत हुई थी। हरिलाल के मुताबिक तत्कालीन डीआईओएस ने उनकी बहू को संस्कृत विद्यालय में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। निजी खाते में पांच और 15 लाख उसने सिद्धार्थनगर में उन्हें नकद दिए। इसके बाद भी उन्होंने कार्य नहीं किया।
विज्ञापन

इस संबंध में शहर कोतवाल नवीन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें