फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निडर होकर शिक्षा ग्रहण करें छात्राएं उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर

Wed, 09 Sep 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मंगलवार देर शाम मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सशक्तीकरण जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। छात्राओं से कहा गया कि वे बिना किसी डर के शिक्षा ग्रहण करें, उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा, अधिकार और महिला कल्याण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव की अगुवाई में आयोजित चौपाल में महिला उपनिरीक्षक मीरा वर्मा ने छात्राओं और महिलाओं को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल और महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को संबल, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें