फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छात्राओं को सुरक्षा कानून के प्रति किया जागरूक

Thu, 03 Sep 2026 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-डुमरियागंज क्षेत्र के रीवा के इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ महिला सशक्तीकरण जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज पुलिस की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत क्षेत्र के रीवा स्थित इमान इंटर कॉलेज पर बुधवार की देर शाम को डुमरियागंज पुलिस ने चौपाल लगाई। इस दौरान काॅलेज की छात्राओं को सुरक्षा कानून और अधिकार के प्रति जागरूक किया। उन्हें पुलिस की तरफ से किसी आपातकालीन स्थिति में सूचना देने पर सुरक्षा मुहैया कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव की अगुवाई में मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत थाना क्षेत्र डुमरियागंज के इमान इंटर काॅलेज रीवा (मोतीगंज) में जाकर, महिलाओं व बच्चियों को एकत्रित कर सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और कानून को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान एसआई वीरेंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल रेनू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें