फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Wed, 04 Nov 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- भवानीगंज थाने की पुलिस टीम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता चलाया अभियान
विज्ञापन

डुमरियागंज। मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत बुधवार को भवानीगंज थाने की पुलिस टीम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय भवानीगंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल व महिला सम्मान कोष और नारी शक्ति वंदन अधिनियम सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही बहू-बेटी कार्यक्रम के उद्देश्य और महिला सशक्तीकरण के महत्व की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने एंटी रोमियो अभियान और साइबर अपराध से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112, महिला हेल्पलाइन 1090 व 181, साइबर अपराध के लिए 1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 समेत अन्य जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें