फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हादसे में जान गंवाने वाले फौजी के परिजनों को मिलेगा 1.55 करोड़ मुआवजा

Fri, 06 Feb 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला जज न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अरविंद राय ने सेना में कार्यरत कैप्टन सृजन पांडेय की मार्ग दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद आश्रितों को 1.55 करोड़ रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया। कोर्ट ने टाटा एआईजी इंश्योरेंस कंपनी को मुआवजा देने का आदेश दिया है। प्रतिकर याचिका मृतक के पिता परमात्मा प्रसाद पांडेय, माता रेनू पांडेय एवं बहन सृष्टि पांडेय की तरफ से दाखिल की गई थी।
विज्ञापन

दुर्घटना देहरादून में 10 अक्टूबर 2023 की रात में थाना कोतवाली देहरादून क्षेत्र में हुई थी। प्रतिकर याचिका के कथनानुसार सिद्धार्थनगर के मूल निवासी सेना की इंजीनियरिंग विंग में कार्यरत सृजन पांडेय की पोस्टिंग देहरादून में थी। घटना की रात करीब 12:30 बजे वह अपने साथी फ्लाइंग ऑफिसर सिद्धार्थ एस मेनन के साथ रेस्टोरेंट से डिनर करके सेंट्रियो मॉल से आगे दिलाराम चौक की तरफ मारुति बलेनो कार से जा रहे थे।
उसी वक्त ट्रक चालक हंसराम पुत्र रामचरन साकिन सिंगयाच, पोस्ट जगनेर तहसील खेरागढ़, थाना जगनेर, जनपद आगरा ने लापरवाही एवं तेज गति से चलाते हुए कार में टक्कर मार दी, जिससे उनके सिर शरीर पर गंभीर प्राणघातक चोटें आईं तथा कार भी बुरी तरफ क्षतिग्रस्त हो गई। सृजन पांडेय को एंबुलेंस द्वारा मैक्स अस्पताल, देहरादूर ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें