भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा क्षेत्र के गरदहिया उपकेंद्र पर शुक्रवार को ट्रिपल ए (एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी) की एक संयुक्त बैठक हुई। अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने यूनिसेफ के बीएमसी शोएब अख्तर ने एएनएम, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने सभी को अपने-अपने क्षेत्र की स्वास्थ्य संबंधी योजनाएं बनाकर उन पर मिलकर काम करने के निर्देश दिए। बैठक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने पर विशेष चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक करने के लिए भी निर्देशित किया। सभी कार्यक्रमों और अभियानों को मिलकर सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर बीसीपीएम वीरेंद्र यादव, सीएचओ ममता और एएनएम प्रमिला, अनीता पांडेय, गुड़िया, निकहत जहां सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।