फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल

Wed, 10 Dec 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर-इटवा मार्ग पर देवीपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार शाम करीब सात बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इटवा सीएचसी से रेफर किए जाने के बाद परिवार के लोग बस्ती लेकर गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बिस्कोहर कस्बा निवासी तार बाबू जायसवाल (45) पुत्र मुराली जायसवाल बेटी उर्मिला (21) के साथ बाइक से अपने रिश्तेदार के घर इटवा घर भोज कार्यक्रम में गए हुए थे। वहां से लौटते समय देवीपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पिता-पुत्री को इलाज के लिए निजी अस्पताल बिस्कोहर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सीएचसी इटवा ले गए, जहां हालत गंभीर देख सीएचसी इटवा से तार बाबू को उच्च सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उन्हें बस्ती इलाज के लिए ले गए। टेंपो चालक अपना वाहन लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज बिस्कोहर अमित शाही ने बताया कि हादसे की जानकारी है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें