जोगिया क्षेत्र के टड़िया बाजार सरकारी खाद समिति पर पहुंचे एसडीएम कल्याण सिंह मौर्या।
- फोटो : संवाद
जोगिया। क्षेत्र के प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिबी पैक्स टड़िया बाजार जोगिया में धान और गन्ने की फसल में डालने के लिए यूरिया की मांग बढ़ गई है। शनिवार को सुबह से खाद के लिए लाइन में लगने के बावजूद खाद नहीं मिली और किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
किसानों का आरोप है कि यूरिया की कालाबाजारी हो रही है। इसी के वजह से खाद किसानों को नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर शनिवार को किसान खाद लेने को लेकर लाइन में खड़े हो गए, लेकिन खाद नहीं मिला। किसान जनार्दन, रामवीर, राम निवास, भगेलू, केवल सहित अन्य किसानों का कहना था कि जोगिया क्षेत्र में यूरिया की किल्लत सबसे ज्यादा है।