बिस्कोहर कस्बा के चौक रोड स्थित रस्तोगी शिव मंदिर परिसर में स्थापित गणेश का पूजा करते चेयरमैन।
बिस्कोहर। कस्बा के चौक रोड स्थित रस्तोगी शिव मंदिर परिसर में राधे-राधे ग्रुप और कसेरा मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमानगढ़ी मंदिर कमेटी के तरफ से आयोजित गणेश पूजा उत्सव में शुक्रवार की रात मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा का पट्ट हटाया गया।
नपं अध्यक्ष अजय गुप्ता ने गणेश प्रतिमा का पट्ट खोला तो पंडाल में गणेश भगवान के जयकारे गूंजने लगे। भक्तों ने पूजा-अर्चना के साथ प्रसाद भी ग्रहण किया। जयकारों से कस्बा भक्ति मय हो गया।
इस दौरान सोनू गुप्ता, सुजीत कौशल, रोहित कसौधन, सुनील कौशल, जय विजय गुप्ता, राजेश, राजकुमार आदि मौजूद रहे। संवादव