फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था : भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं मां करमेश्वरी

Thu, 25 Sep 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के सेमरा बनकसिया में स्थापित मां करमेश्वरी देवी। संवाद
विज्ञापन
भनवापुर। स्थानीय ब्लाॅक क्षेत्र के सेमरा बनकसिया में स्थित मां करमेश्वरी देवी हर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। मां करमेश्वरी देवी का मंदिर करीब तीन दशक पूर्व क्षेत्र के एक शिक्षक ने स्वप्न में माता की आज्ञा से निर्माण कराया था।
विज्ञापन

इस मंदिर पर हर साल चैत्र नवरात्रि में शत चंडी महायज्ञ तो शारदीय नवरात्रि में दुर्गापूजा समारोह का आयोजन किया जाता है, जहां पूरे साल भक्तों का मनोकमना पूरी होने पर धार्मिक आयोजन होता रहता है। यह क्षेत्रीय लोगों के आस्था का केंद्र है।
मां करमेश्वरी देवी मंदिर के संस्थापक सेवा निवृत्त शिक्षक ब्लाॅक क्षेत्र के मधुकर पुर चौबे गांव निवासी मथुरा प्रसाद पांडेय ने बताया कि जून वर्ष 1988 में अपने भोजन आदि करके बिस्तर पर चला गया। रात्रि करीब नौ बजे माताजी ने स्वप्न में मंदिर निर्माण की बात कही, जिसपर उन्होंने हामी भर दी।
विज्ञापन

फिर माताजी ने खंडन करते हुए किसी दूसरे गांव में मंदिर निर्माण की इच्छा बताई। कुछ दिन लोगों से माताजी के द्वारा मंदिर निर्माण के बात की चर्चा कर और मंदिर निर्माण के लिए गांव और स्थान का चयन नहीं हो सका। समय बीतने के साथ ही उसी बिस्तर पर जाने के बाद रात्रि 10 बजे फिर माताजी स्वप्न में आईं और निर्माण कार्य आरंभ नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर की। माताजी मंदिर निर्माण वाले स्थान के सामने तालाब या पोखरा रहने की बात कह कर अंतर्ध्यान हो गई।
अगले दिन सेमरी गांव के उत्तर तालाब के पास स्थान चयन किया गया। ग्राम प्रधान की सहमति के बाद सेमरा बनकसिया गांव में मंदिर निर्माण कर प्राण-प्रतिष्ठा कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें