फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मेले का हुआ आगाज... झूले के साथ सजीं दुकानें

Mon, 03 Nov 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी राजेश कुमार व अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश वर्मा ने मेला का फीता काटकर उद्घाटन करते तथा उ
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत भारतभारी में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले 10 दिवसीय प्रशासनिक मेले का उद्घाटन रविवार को भारतभारी तीर्थ सागर स्तिथ शिव मंदिर पर किया गया।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मेला प्रबंध समिति के अध्यक्ष एसडीएम डुमरियागंज राजेश कुमार और नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ चंदू चौधरी रहे। एसडीएम व चेयरमैन ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान शिव मंदिर पर पूजा-अर्चना की गई।
एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि 2014 से भारतभारी मेला प्रशासन के हाथ में आया है, तब से मेले में सारी सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं। तहसील प्रशासन पूरी जिम्मेदारी से काम करता है और अच्छी व्यवस्था देता है। मेले को पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है। मेले की सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भारतभारी की पहचान पूरे प्रदेश नहीं पूरे देश में है।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले इस 10 दिवसीय भव्य मेले में कई जिलों से लोग आते हैं। हजारों की संख्या में श्रद्धालु जमा होते हैं। नगर पंचायत का पूरा परिवार मेले के लिए समर्पित है। कार्यक्रम को मेला समिति के सदस्य रमेश पांडेय ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया। अंत में मेला प्रभारी तहसीलदार डुमरियागंज ने सभी का धन्यवाद किया।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी राजन कुमार गुप्ता, सभासद आकाश पांडेय, डुमरियागंज थाना प्रभारी श्रीप्रकश यादव, मेला चौकी प्रभारी छोटे लाल धर्मेश पांडेय, प्रेम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें