फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा : दिसंबर से फिर संचालित होगी अंत्योदय एक्सप्रेस

Sat, 06 Sep 2025 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ़नी रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले से होकर बांद्रा तक प्रत्येक मंगलवार को जाने वाली बांद्रा टर्मिनस अंत्योदय एक्सप्रेस का संचालन दिसंबर माह से फिर गोरखपुर के रास्ते किया जाएगा। पिट मेनटेनेंस और रेनोवेशन होने के कारण यह ट्रेन पिछले छह माह से बलरामपुर स्टेशन से संचालित की जा रही है।
विज्ञापन

जिले से होकर प्रत्येक मंगलवार को बांद्रा तक जाने वाली बांद्रा टर्मिनस अंत्योदय एक्सप्रेस से जिले सहित नेपाल के नागरिक भी यात्रा करते थे। यह ट्रेन गोरखपुर से संचालित होकर आनंदनगर, सिद्धार्थनगर, बढ़नी होते हुए बांद्रा तक जाती थी, लेकिन पिछले छह महीने से इसका संचालन बलरामपुर से किया जा रहा है। इससे कई बार यात्रियों को जानकारी नहीं होने से वह स्टेशन पर आकर ट्रेन का इंतजार भी करते थे, लेकिन ट्रेन का संचालन नहीं होने से यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ता था। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन संचालन लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई थी।
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि गोरखपुर के पास रेनोवेशन का कार्य होने से और पिट मेनटेनेंस की सुविधा नहीं होने से इसका संचालन बलरामपुर से शुरू किया जा रहा है। दिसंबर माह से इसका संचालन फिर गाेरखपुर से पूर्व से निर्धारित रेलवे स्टेशनों से होते हुए किया जाएगा। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरओ लखनऊ महेश गुप्ता ने बताया कि बांद्रा टर्मिनस अंत्योदय एक्सप्रेस 22922 का संचालन दिसंबर माह से गोरखपुर से किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें