फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिविर में जांची गईं मरीजाें की आंखें

Thu, 23 Oct 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी सपा कार्यालय पर निःशुल्क नेत्र शिविर में आंख की जांच करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
बांसी। समाजवादी पार्टी के नगर कार्यालय पर बृहस्पतिवार को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लगभग दो सौ लोगों की आंख की जांच की गई। इस दौरान आंख से संबंधित तमाम बीमारियों का निशुल्क इलाज भी किया गया।
विज्ञापन

पूर्व नपा अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीस पटवारी ने कहा कि आम जनमानस को आंख जांच और उसके निशुल्क इलाज के लिए इस कैंप का आयोजन किया गया है। इसका लाभ आम आदमी को मिल सके। कैंप में आए लोगों की आंख की जांच नेत्र परीक्षण अधिकारी डाॅ. इज्जत अली, काउंसलर निदा परवीन, एमडी साबिर अली, सौरभ श्रीवास्तव, काउंसलर इमाम अशरफ ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें