फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं ने गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर की पूजा

Thu, 23 Oct 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। गोवर्धन व भैया दूज पर्व पर महिलाओं ने गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई। सुहागिन गृहणियां व बहनों ने गोवर्धन की विधि-विधान से पूजा की। लाई, गट्टा, खीर, पूरी आदि चढ़ाकर भगवान कृष्ण की आराधना के बाद गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की।
विज्ञापन


नगर पंचायत के श्रीराधा कृष्ण मंदिर में पुजारी टिल्लू शर्मा ने भैयादूज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसकी महिमा को विस्तार पूर्वक बताया। सुख समृद्धि व कष्टों से मुक्ति के लिए मधुराष्टक का सामूहिक पाठ किया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर आरती उतारी। उन्हें अटूट प्यार व स्नेह की डोरी से बांधा। खीर खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। दीर्घायु के लिए श्रीहरि विष्णु से प्रार्थना किया। भाइयों ने अपने से बड़ी बहनों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। छोटी बहनों को सदा सुहागिन का आशीर्वाद दे उनकी रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राजमति कौशल, सीमा कसौधन, गौरी कौशल, सुमन वर्मा, प्रियांशी कौशल, संध्या गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें