फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: थाना दिवस में अनुपस्थित 15 अफसरों से स्पष्टीकरण मांगा

Sun, 23 Aug 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
उसका बाजार थाना समाधान दिवस पर लोगों की समस्या सुनते डीएम ​शिवशरणप्पा जीएन, एसपी डॉ. अ​भिषेक मह - फोटो : ramnagar news
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शनिवार को आयोजित संपूर्ण थाना समाधान दिवस में अनुपस्थित 15 राजस्व अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए है। जिले के सभी 20 थानों में संपूर्ण थाना समाधान दिवस के आयोजन के लिए नियुक्त किए गए अधिकारियों में मात्र पांच अधिकारी उपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

शेष 15 थानों में आवंटित अधिकारियों की जगह दूसरे राजस्वकर्मी मौजूद रहे। यहां तक कि उसका थाना में जिलाधिकारी की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस के लिए नियुक्त उपजिलाधिकारी न्यायिक नौगढ़ भी अनुपस्थित रहे, उनकी जगह पर राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर थाने में संपूर्ण थाना समाधान दिवस के आयोजन के लिए अपर जिलाधिकारी नौगढ़ को नियुक्त किया गया था। उनकी अनुपस्थिति में राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार चौधरी थाना दिवस में मौजूद रहे। इसी तरह मोहाना में नियुक्त नायब तहसीलदार उसका की राजस्व निरीक्षक गणेशदत्त त्रिपाठी, लोटन में तहसीलदार नौगढ़ की जगह राजस्व निरीक्षक अब्दुल कयुम और चिल्हिया में भी तहसीलदार शोहरतगढ़ की जगह राजस्व निरीक्षक पहुंचे। ढेबरुआ थाने में नायब तहसीलदार शोहरतगढ़ की जगह राजस्व निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, बांसी में नायब तहसीलदार की जगह राजस्व निरीक्षक दयानंद श्रीवास्तव, खेसरहा में एसडीएम बांसी की जगह राजस्व निरीक्षक अजय कुमार आर्य, जोगिया में नायब तहसीलदार सदर की जगह राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे। इटवा में एसडीएम न्यायिक इटवा की जगह राजस्व निरीक्षक यशोदानंद मिश्र, गोल्हौरा में एसडीएम न्यायिक बांसी की जगह कानूनगो, त्रिलोकपुर में तहसीलदार इटवा की जगह राजस्व निरीक्षक और पथरा बाजार में तहसीलदार बांसी की जगह राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सुनी फरियाद ः उसका बाजार। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन अध्यक्षता और एसपी डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम ने भूमि विवाद, वरासत, बंटवारा आदि के जो प्रकरण हैं, उनका मौके पर जाकर सही ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें