फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ईआरओ कार्यालय का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्यों की जांची प्रगति

Sat, 07 Nov 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मतदाता सूची पुनरीक्षण और आवेदनों के निस्तारण की स्थिति देखी
विज्ञापन

- ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्य समयसीमा में पारदर्शिता के साथ पूरा करने के निर्देश
सिद्धार्थनगर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बीच जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शनिवार को तहसील नौगढ़ स्थित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति जांची और अभिलेखों का भौतिक सत्यापन किया। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के डिजिटल पोर्टल पर लॉगिन कर मतदाता सूची पुनरीक्षण और आवेदनों के निस्तारण की ऑनलाइन स्थिति का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में निर्वाचन से जुड़े विभिन्न अभिलेखों की बारीकी से जांच की। उन्होंने पोर्टल पर चल रही गतिविधियों और आवेदनों के निस्तारण की वास्तविक स्थिति देखी। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्य पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी और कर्मचारी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नौगढ़ निखिल चक्रवर्ती, तहसीलदार अरविंद नाथ पांडेय, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक प्रेम प्रकाश, वीआरसी ऑपरेटर रामकेश और अखिलेश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें