फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, सीता ने पहनाई जयमाला

Sat, 07 Nov 2026 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डफरा के हनुमान मंदिर परिसर में श्रीराम कथा के छठवें दिन सुनाया गया विवाह प्रसंग
विज्ञापन

- कथावाचक ने श्रीराम के पराक्रम और विवाह की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को किया भाव विभोर
पकड़ी बाजार। क्षेत्र के डफरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीराम कथा के छठवें दिन बृहस्पतिवार की रात भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का प्रसंग सुनाया गया। कथावाचक पंडित चंद्रशेखर रामायणी ने श्रीराम के पराक्रम और विवाह की कथा का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
कथावाचक ने बताया कि मिथिला के राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता के विवाह के लिए स्वयंवर का आयोजन किया था। उन्होंने प्रतिज्ञा की थी कि जो भी शिव धनुष को तोड़ेगा, उसी के साथ माता सीता का विवाह होगा। इसके लिए राजा जनक ने विभिन्न राज्यों के राजाओं को आमंत्रित किया था। गुरु विश्वामित्र के साथ भगवान श्रीराम और लक्ष्मण भी स्वयंवर में पहुंचे थे। वहां मौजूद कई राजा शिव धनुष को हिला तक नहीं सके। इससे राजा जनक निराश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजा जनक को दुखी देखकर गुरु विश्वामित्र ने अपने शिष्य श्रीराम को शिव धनुष तोड़ने की आज्ञा दी। गुरु की आज्ञा पाकर श्रीराम ने धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते समय उसे तोड़ दिया। इसके बाद माता सीता ने श्रीराम के गले में जयमाला पहनाई। इस प्रसंग के साथ ही पंडाल में सियावर रामचंद्र की जय के जयकारे गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने विवाह प्रसंग का आनंद लिया और कथा का श्रवण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें