फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रामलीला में ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का हुआ मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्हिया। क्षेत्र के धुसुरी उर्फ शंकरगढ़ में आयोजित रामलीला में रविवार की रात भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने विश्वामित्र-दशरथ संवाद से लेकर श्रीराम और लक्ष्मण के जनकपुर पहुंचने तक की कथा का सजीव मंचन कर दर्शकों को भक्तिभाव से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

रामलीला का शुभारंभ महर्षि विश्वामित्र के अयोध्या पहुंचकर राजा दशरथ से यज्ञ की रक्षा के लिए श्रीराम और लक्ष्मण को साथ भेजने का आग्रह करने के प्रसंग से हुआ। शुरुआत में राजा दशरथ अपने प्रिय पुत्रों को वन भेजने के लिए तैयार नहीं होते हैं, लेकिन गुरु वशिष्ठ के समझाने पर दोनों राजकुमारों को विश्वामित्र के साथ भेजने के लिए सहमत हो जाते हैं।
इसके बाद श्रीराम और लक्ष्मण महर्षि विश्वामित्र के साथ वन की ओर प्रस्थान करते हैं। मार्ग में श्रीराम ताड़का का वध कर ऋषि-मुनियों को उसके आतंक से मुक्ति दिलाते हैं। इसके बाद यज्ञ की रक्षा करते हुए मारीच और सुबाहु के आतंक का अंत करते हैं। आगे बढ़ने पर श्रीराम के चरण स्पर्श से माता अहिल्या का उद्धार होता है। इस प्रसंग का मंचन देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन

इसके बाद महर्षि विश्वामित्र दोनों राजकुमारों को लेकर जनकपुर पहुंचते हैं, जहां राजा जनक की ओर से आयोजित सीता स्वयंवर की तैयारियां चल रही होती हैं। जनकपुर में श्रीराम और लक्ष्मण के आगमन के साथ ही रविवार की लीला का समापन हुआ। इस दौरान दर्शकों ने झूले, सिनेमा और सर्कस का भी आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें