फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिना एनओसी लगाए जा रहे स्वागत द्वार पर ईओ ने की कार्रवाई, निर्माण कार्य रुकवाया

Sat, 27 Dec 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर पंचायत डुमरियागंज की सीमा में बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लगाए जा रहे स्वागत द्वार के निर्माण पर शुक्रवार को नगर पंचायत प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कार्य को रुकवा दिया। यह स्वागत द्वार विधायक निधि से राप्ती नदी तट से पहले परशुराम वाटिका के सामने लगाया जा रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक स्वागत द्वार के लिए एक-दो दिन पहले ही फाउंडेशन का निर्माण कर दिया गया था और शुक्रवार की सुबह गेट खड़ा करने का कार्य शुरू किया जाना था। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में नगर पंचायत प्रशासन मौके पर पहुंचा और निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक दिया।
ईओ सचिन कुमार पटेल ने बताया कि शासन व नगर पंचायत से बिना एनओसी लिए स्वागत गेट लगाया जा रहा था, राप्ती नदी के घाट के पास सड़क अत्यंत संकरी है। स्थानीय लोगों की आपत्ति के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें