फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन कर जलाया पुतला

Fri, 26 Dec 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागज में बंग्लादेश में हिन्दुओ पर हो रहे उत्पीड़न ,अत्याचार के खिलाफ बंग्लादेश के राष्ट्रप
विज्ञापन
डुमरियागंज। बांग्लादेश में दो दलित हिंदू युवकों की गई हत्या और हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे कथित संगठित अत्याचार के विरोध में शुक्रवार को डुमरियागंज में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन कर्म योगी परिवार के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के नवयुवकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी ब्लाॅक परिसर से नारेबाजी करते हुए जुलूस मंदिर चौराहे तक पहुंचे, जहां बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो, दोषियों को सजा दो और बांग्लादेश सरकार जवाब दे जैसे नारे लगाए गए। वहां की सरकार उन्हें सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
अंगद त्रिपाठी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। दीपू और अमृत मंडल की हत्या इस बात का प्रमाण है कि वहां अल्पसंख्यक हिंदू सुरक्षित नहीं है। बढ़नीचाफा के चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ सुनियोजित तरीके से हिंसा, हत्या और उत्पीड़न किया जा रहा है जो अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है। इस दौरान अजय चौधरी, प्रमोद गौतम, प्रेम यादव, सुनील गुप्ता, प्रेम शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन कर दहन किया पुतला: भवानीगंज। थाना क्षेत्र के भड़रिया चौराहे पर शुक्रवार को बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार और उनकी हत्या के विरोध में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संतोष पासवान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हिन्दू संगठनों द्वारा पुतला दहन करने के साथ नारेबाजी व प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में संतोष पासवान, विजय मिश्रा, अमनमणि पांडेय, राम ख्याल शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें