फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जनगणना के दूसरे चरण के लिए प्रगणकों को दिया प्रशिक्षण

Sat, 31 Oct 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वगणना की प्रक्रिया 16 से 30 नवंबर तक चलेगी, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
विज्ञापन

- जनगणना में पूछे जाएंगे करीब 40 सवाल, किसी तरह का दस्तावेज नहीं लेंगे कर्मचारी
बांसी। जनगणना के द्वितीय चरण के दूसरे बैच का प्रशिक्षण शनिवार को नगर पालिका और डॉ. दशरथ चौधरी नेशनल पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित किया गया। इसमें प्रगणकों, पर्यवेक्षकों और संबंधित कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया, दिशा-निर्देशों और उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कार्य को पारदर्शिता और सतर्कता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकानों की गणना का कार्य पूरा हो चुका है। अब दूसरे चरण में व्यक्तियों की गणना की जाएगी। इसके लिए 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना में करीब 40 प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। प्रगणकों को निर्देश दिए गए कि वे किसी भी व्यक्ति से कोई प्रपत्र या दस्तावेज नहीं मांगेंगे। संबंधित व्यक्ति की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर ही विवरण दर्ज किया जाएगा। जाति सहित अन्य जानकारियां भी व्यक्ति के बताए अनुसार दर्ज की जाएंगी।
अधिकारियों ने कर्मचारियों से प्रशिक्षण में मिली जानकारी का सही तरीके से उपयोग करने और जनगणना का कार्य पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी से करने की अपील की।
इस अवसर पर प्रदीप शर्मा, किशन जी वर्मा, बालकेश, सुधा मिश्र, नंदीश्वर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें