फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एंटी रोमियो टीम ने स्कूलों और बाजारों में चलाया जागरूकता अभियान

Sat, 31 Oct 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बांसी बाजार और प्राथमिक विद्यालय देवरिया में बच्चों व महिलाओं को किया जागरूक
विज्ञापन

- मनचलों की चेकिंग के साथ महिला दुकानदारों से भी ली जानकारी
बांसी। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत शनिवार को एंटी रोमियो स्क्वॉड और शक्ति मोबाइल टीम ने बांसी क्षेत्र में चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने बांसी बाजार, प्राथमिक विद्यालय देवरिया और आसपास के प्रमुख चौराहों पर मनचलों और शोहदों की जांच की। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
प्राथमिक विद्यालय देवरिया में बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और आपात स्थिति में मदद के लिए 1090, 1098, 112, 181, 1930, 108 और 102 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने मुख्य सड़कों और चौराहों पर चेकिंग करते हुए महिला दुकानदारों से भी बातचीत की। उनसे बाजार और चौराहों पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले शोहदों के बारे में जानकारी ली गई। अभियान एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में चलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें