फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए कोई भी पात्र

Mon, 28 Sep 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में बहुउद्देशीय सेवा शिविर लगे। ये शिविर नौगढ़, लोटन और जोगिया ब्लॉक में आयोजित हुए। विधायक श्यामधनी राही ने लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा सरकार चाहती है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में लाभ से वंचित न रहे।
विज्ञापन

विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए, जहां ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता और लाभ लेने की प्रक्रिया बताई गई। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जा रही हैं। इन शिविरों से ग्रामीणों और विभागों के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ। लोगों को एक ही स्थान पर कई योजनाओं की जानकारी मिली, जिससे उन्हें लाभ लेने में सुविधा होगी।
शिविरों में पंचायती राज, स्वास्थ्य, कृषि, आंगनबाड़ी, इंडिया पोस्ट, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पूर्ति, पशुपालन और वन विभाग के स्टॉल थे। नौगढ़ में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल और ब्लॉक प्रमुख रेनू मिश्रा मौजूद रहे। लोटन में ब्लॉक प्रमुख आशीष सिंह, बीडीओ सर्वेश मोहन और सीएचसी अधीक्षक अमित कुमार चौधरी उपस्थित थे। जोगिया में जोगिया मंडल अध्यक्ष राजेश दूबे, श्रीष चौधरी और विकास पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें