फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नहर में डूबने से युवक की मौत

Mon, 28 Sep 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के लोहाटी गांव के पास सरयू नहर में सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे डूबने से एक युवक की मृत्यु हो गई है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय बीरु पुत्र रामदेव पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद युवक का शव परिजन घर लेकर पहुंचे। युवक की मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है। लोगों ने बताया कि युवक कुछ लोगों के साथ राप्ती नहर के मेन कैनाल में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह नहर के गहरे पानी में डूब गए और उसकी मृत्यु हो गई। कोटिया चौकी प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है, हम मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें