फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोपिया में शूर्पणखा प्रसंग से सुग्रीव मित्रता तक की लीला का मंचन

Tue, 20 Oct 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के गोपिया गांव में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
- भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के गोपिया गांव में रामलीला का हुआ आयोजन, प्रसंगों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
विज्ञापन

भनवापुर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के गोपिया गांव में चल रहे शारदीय रामलीला महोत्सव में सोमवार की रात भगवान श्रीराम की वन लीला से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने शूर्पणखा की नाक काटने, माता सीता के हरण, शबरी आश्रम में भगवान श्रीराम के आगमन और सुग्रीव से मित्रता तक के प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। मंचन के दौरान रामलीला पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

शूर्पणखा प्रसंग में लक्ष्मण द्वारा उसकी नाक काटे जाने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद रावण द्वारा छलपूर्वक माता सीता का हरण करने का मार्मिक मंचन हुआ। माता सीता की खोज में निकले भगवान श्रीराम के शबरी आश्रम पहुंचने और शबरी की भक्ति से प्रसन्न होने के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भक्ति और समर्पण का संदेश दिया। इसके बाद भगवान श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता का मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।
विज्ञापन

इस दौरान सुशील पांडेय, मनीष पांडेय, विजय यादव, लवकुश यादव, विष्णु पांडेय, मान बाबू चौरसिया, पांडेय चौरसिया और कल्लू गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें