फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण पर जोर

Wed, 09 Sep 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बैंक और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्री-ट्रायल बैठक हुई।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव-तृतीय की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में जनपद न्यायाधीश ने विभिन्न विभागों और बैंकों के अधिकारियों के साथ मामलों के निस्तारण को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोक अदालत में निस्तारित किए जा सकने वाले अधिक से अधिक मामलों को चिह्नित कर समय से प्रस्तुत कराया जाए ताकि पक्षकारों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें