फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पढ़ाई के साथ स्वच्छता पर जोर, बच्चे होंगे जागरूक

Thu, 17 Sep 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने की योजना को मुहिम बनाया जाएगा। परिषदीय विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के साथ उन्हें अपने घर और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग विशेष अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

इसके तहत स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और कचरे के सही निस्तारण की जानकारी दी जाएगी।
पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए जिले के परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया गया है। इसके संबंध में शासन की ओर से दिशा-निर्देश जारी हुआ है। इसमें 15- 30 सितंबर तक विशेष अभियान होगा। इसके बाद एक से 31 अक्तूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलेगा।
अभियान में विद्यार्थियों को गीले और सूखे कचरे को अलग रखने, ई-कचरे का सुरक्षित प्रबंधन और कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण की जानकारी दी जाएगी।
विद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने और उसके विकल्प अपनाने के लिए भी बच्चों को प्रेरित किया जाएगा। इसमें बच्चों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए निबंध लेखन, स्लोगन, पेंटिंग और मॉडल बनाने जैसी प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन

इन गतिविधियों के जरिए बच्चों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और प्लास्टिक का प्रयोग कम करने का संदेश दिया जाएगा। बच्चे खुद जागरूक होने के साथ ही घर और आसपास के लोगों भी सफाई के लिए प्रेरित किया जाएगा और उसके महत्व को समझाया जाएगा।
इस संबंध में बीएसए शैलेश कुमार ने बताया कि प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुसार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करवाया जा रहा है। बच्चों को समय-समय पर स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जाता है। प्रतियोगिता भी कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें