फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक से टकराकर ट्रक के नीचे आया बुजुर्ग, मौत

Sun, 23 Nov 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। शाहपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के धोबहा मार्ग पर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क के पास सुबह करीब साढ़े 10 बजे दो बाइकें आपस में टकरा गईं। ट्रक को ओवरटेक करते समय हुई भिड़ंत के दौरान गोरया गांव निवासी यार मोहम्मद (67) ट्रक के नीचे आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोग उन्हें सीएचसी सिरसिया लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला मुख्यालय ले जाते समय बुजुर्ग की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, इटवा थाना क्षेत्र के गोरया गांव निवासी यार मोहम्मद (67) रविवार को बाइक से शाहपुर मंडी से आलू लेने जा रहे थे। अभी वह शाहपुर में धोबहा मार्ग पर स्थित आंबेडकर पार्क के पास पहुंचे ही थे कि ट्रक को ओवरटेक कर आ रहे दूसरे बाइक सवार से टक्कर हो गई। हादसे में यार मोहम्मद ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक की स्पीड कम होने और लोगों के आवाज देने के बाद ट्रक को चालक ने रोक दिया। यार मोहम्मद की कमर के पास आकर ट्रक रुक गया।
विज्ञापन

इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी सिरसिया ले गए, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें निजी वाहन से लेकर निकले थे कि रास्ते में यार मोहम्मद ने दम तोड़ दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक इटवा श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि हादसे की जानकारी है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें